
नववर्षपर एचआरटीसी नालागढ़ बीबीएन क्षेत्र के लोगों को वॉल्वो बस की सेवा मुहैया करवाएगी, जो देश की राजधानी दिल्ली जाने वालों के लिए तोहफा होगी। एचआरटीसी नालागढ़ डिपो नए साल में इस बस सेवा को आरंभ करने जा रहा है, जिसके तहत एचआरटीसी नालागढ़ डिपो को 2 नई वॉल्वो बसें मिल चुकी है। सुबहदिल्ली जाने वालों को मिलेगा लाभ दिल्लीजाने के लिए नालागढ़ के लोगों सहित उद्योगों के कामगारों को सुबह भी दिल्ली के लिए सीधी वॉल्वो बस सुविधा मुहैया होगी। नालागढ़ डिपो के पास अब 4 वॉल्वो बसें हो गई है, जिसमें से दिल्ली रूट पर रात्रि 8 बजे और दिल्ली से वापसी रात्रि 11 बजे यह बस सेवा लोगों को अपनी सेवा दे रही है। लेकिन अब दिन में भी बॉल्वो बस अपनी सेवा देना शुरू करेगी, जो नालागढ़ से करीब 10 बजे सुबह चलेगी और दिल्ली से वापिस सुबह 11 बजे चलेगी। दिनमें नहीं थी वॉल्वो बस की सुविधा दिल्लीके लिए नालागढ़ की बसों के करीब आधा दर्जन रूट चले हुए हैं, लेकिन दोपहर में कोई वॉल्वो बस सुविधा नहीं थी। औद्योगिकरण के चलते और लोगों को अधिकाधिक सुविधा देने के लिए इस रूट को शुरू किया जा रहा है। इस बस सेवा से...
पूरी खबर पढ़े >>
source: Dainik Bhaskar
No comments:
Post a Comment