Show your support

Monday, January 2, 2017

दरकाली स्कूल के होनहार नवाजे

रामपुर बुशहर – रामपुर की दुर्गम पंचायत दरकाली के वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में दरकाली पंचायत के प्रधान शीरूराम डबरैही ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। साथ ही प्रदेश विश्वविद्यालय से सेवानिवृत्त हुए उपसचिव अर्जुन बदरेल व सेवानिवृत्त डीएसपी जिया लाल विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। सबसे पहले स्कूल प्रबंधन समिति व छात्रों ने मुख्यातिथि व अन्य गणमान्य लोगों का पारंपरिक तरीके से जोरदार स्वागत किया। सबसे पहले छात्रों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम की शुरुआत की, जिसके बाद रंगारंग कार्यक्रमों का आगाज हुआ, जिसमें पहाड़ी नाटी पर स्कूली बच्चों ने सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं स्कूल के प्रधानाचार्य धर्मपाल ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी, जिसमें स्कूल में चली वर्ष भर की गतिविधियों पर प्रकाश डाला गया, जहां स्कूल के होनहारों के बारे में जानकारी दी गई, वहीं दूसरी और खेलों व अन्य गतिविधियों के बारे में भी उपस्थित लोगों को जानकारी दी गई। कार्यक्रम के बीच में होनहारों को सम्मानित किया गया, जिसमें भाषण प्रतियोगिता में तमन्ना व साक्षी, सपना व संदीपा, संजना, रॉक ने बाजी मारी। उत्कृष्ठ छात्र में भूपेंद्र, पुजा, कुशाल, प्रिया, रॉक, संजना को चुना गया। पुनीत, साक्षी, साहिल, दिव्या, विजेंद्र व संजना को श्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार से नवाजा गया। इसके अलावा करीना, हिमानी, अभिषेक, रक्षयंत, हर्षित, संजना, अनुज, संदीपा, नेहा, पल्लवी, पायल, प्रतिभा, प्रभुदयाल, धु्रव, अजीत, भारती, साक्षी नेगी, रोहित कुमार, रोहित ठाकुर को सम्मानित किया गया। मुख्यातिथि ने सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर संजय कुमार, रंगीला राम, लव शर्मा, ललित बदरेल, भोला सिंह, एसएमसी अध्यक्ष नींजू राम पाकला, चेतना नेगी, पूर्व प्रधान रजनी बदरेल, सीता देवी, चंदन  नेगी, संुदर पाकला, मोहिनी बदरेल, श्रवण बदरेल, संजय कुमार आदि मौजूद रहे।


पूरी खबर पढ़े >>
source: DivyaHimachal

No comments:

Post a Comment