Show your support

Monday, January 2, 2017

जिसे जहां जगह मिली वहां पार्क कर दी गाड़ी

newsशिमला – पहाड़ों की रानी शिमला में रविवार को थम सी गई। सड़कों पर दिन भर ट्रैफिक जाम लगा रहा और लोग इस जाम से जूझते रहे। शहर में नववर्ष मनाने के लिए आए सैलानियों ने सड़कों पर ही अपने वाहन पार्क कर दिए थे। पुलिस ने कई वाहनों को क्रेन से भी उठवाया और कई वाहनों के चालान भी किए। नववर्ष का पहले दिन शिमला शहर में वाहनों के पहिए थम गए। बाहरी राज्यों से भारी संख्या में सैलानी शिमला में नववर्ष मनाने के लिए पहुंचे थे। शनिवार रात को सैलानियों ने सड़कों के किनारे ही वाहन खड़े कर दिए। रविवार सुबह जब शहर में यातायात शुरू हुआ, तो सड़क पर पार्क किए वाहनों से जाम लगना शुरू हो गया। इससे शहर के सकुर्लर रोड पर रविवार सुबह से ट्रैफिक जाम से लगना शुरू हो गया और दिन बढ़ते-बढ़ते इसने गंभीर रूप धारण कर दिया। ट्रैफिक जाम की सबसे ज्यादा दिक्कत सुर्कलर रोड पर कच्ची घाटी से लेकर बेम्लोई तक देखने को मिली। भारी संख्या में शहर में पहुंचे सैलानियों ने सड़क पर जहां भी थोड़ी जगह मिली, वहां अपने वाहन खड़े कर दिए थे। बस अड्डे के आसपास तो ट्रैफिक जाम ने ठंड में भी लोगों के पसीने छुड़ा डाले। यहां वाहनों की कतारें लगी रहीं। इसी तरह विक्ट्री टनल से लक्कड़ बाजार रोड पर भी ट्रैफिक जाम ने वाहनों की लंबी कतारें लगा दीं, वहीं नववर्ष की संध्या पर भी पूरे शहर में ट्रैफिक जाम लगता रहा। शहर के अन्य जगहों के अलावा संजौली उपनगर में भी ट्रैफिक जाम ने लोगों को खासा परेशान किया, हालांंकि संजौली उपनगर में टै्रफिक के लिए एक तरफा व्यवस्था की थी, लेकिन इसके बावजूद यहां वाहनों की कतारें लगी रहीं। पार्किंग न होने से शहर की सभी छोटी-बड़ी सड़कों पर सैलानियों ने अपने वाहन खड़े कर दिए थे। रविवार को भी शिमला ट््रैफिक जाम विकराल हो गया। इस ट्रैफिक जाम से निटपने के लिए शिमला पुलिस दिन भर जूझती रही। पुलिस ने जगह-जगह पार्क किए वाहनों के चालान काटे, वहीं कई वाहन को क्रेन से भी उठवाया।

 


पूरी खबर पढ़े >>
source: DivyaHimachal

No comments:

Post a Comment