
केंद्रकीएनडीए सरकार ने गत 10 महीनों में पेट्रोल और डीजल के दाम 13 से 15 रुपए प्रति लीटर बढ़ा दिए हैं, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भावों में गिरावट दर्ज की गई है। इससे साफ साबित होता है कि केंद्र की मोदी सरकार को आम जनता के हितों की परवाह नहीं है। यह बात आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजेंद्र राणा ने यहां जारी प्रेस बयान में कही। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर नाकाम ही साबित हुई है, लोकसभा चुनावों में किए गए वायदे महज कोरे ही साबित हुए हैं और जनता का केंद्र की मोदी सरकार से पूरी तरह से मोहभंग हो गया है। महंगाई, बेरोजगारी तथा कालाधन वापस लाने के मामलों पर अब तक भाजपा की केंद्र सरकार ने कौन से कदम उठाए हैं, चूंकि यही भाजपा के लोकसभा चुनावों में प्रमुख मुद्दे रहे हैं। नोटबंदी के 65 दिनों के बाद भी लोगों को अपने पैसे निकालने के लिए बैंकों में लंबी-लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है। 90 दिनों के भीतर विदेशों से कालाधन वापस लाने और हर देशवासी के खाते में 15-15 लाख डालने के वायदे से लोगों के वोट बटोर कर सत्ता सिंहासन पर बिराजमान...
पूरी खबर पढ़े >>
source: Dainik Bhaskar
No comments:
Post a Comment