शिमला – नववर्ष के मौके पर शिमला के छह घरों में नए मेहमान आए, जिनमें से चार लड़कियां और दो लड़के हैं। इन छह में से चार बच्चों ने कमला नेहरू अस्पताल में जन्म लिया, जिनमें दो लड़के व दो लड़कियां शामिल हैं, जबकि दो लड़कियों ने रिपन में नववर्ष के मौके पर जन्म लिया। यह सभी रात के 12 बजे के बाद और शाम पांच बजे के बीच में इस दुनिया में आए। नववर्ष के मौके पर नए मेहमानों के आने से परिवारों में खुशी का माहौल है। इन परिवारों के लिए ये कभी न भूलने वाला तोहफा है, जो ईश्वर ने उन्हें दिया है। अस्पताल में नववर्ष के मौके पर जन्में इन बच्चों की खूब चर्चा रही। यहां इनके परिजनों ने अस्पताल में मिठाइयां बांटकर खुशियां मनाईं। उनका कहना था कि इस तोहफे को वह कभी भुला नहीं सकते। नए साल का जश्न मनाने के साथ वह लोग बच्चों के जन्मदिन भी मनाएंगे, जिससे उनकी खुशियां दोगुनी हो गई हैं। इनके जन्म पर रिश्ते-नातेदारों में भी खुशी का माहौल है। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक सभी बच्चे व उनकी माताएं स्वस्थ हैं।
पूरी खबर पढ़े >>
source: DivyaHimachal
No comments:
Post a Comment