Show your support

Monday, January 2, 2017

नए साल पर शिमला में बर्फबारी, सड़क से पहाड़ तक बिछी बर्फ की चादर

शिमला। नए साल पर मौसम ने लोगों को बर्फबारी की सौगात बख्शी है। रविवार को अचानक से हुई बर्फबारी ने लोगों की उम्मीदों को पंख लगा दिए जब मौसम ने उनकी बर्फ देखने की हसरत को पूरा किया। इससे पहले वर्ष 2013 में नए साल पर बर्फ गिरी थी। खुश हुए टूरिस्ट...    - शिमला के पर्यटन स्थल कुफरी और नारकंडा में शाम को अचानक से बर्फबारी शुरू हो गई। - इसे देख पर्यटकों की खुशी का कोई ठिकाना न रहा। लोग नए साल पर बर्फबारी की आस लिए प्रदेश घूमने आए हुए हैं। - ऐसे में अचानक से बर्फ गिरना लोगों के लिए किसी अचंभे से कम नहीं था। - बर्फ को लेकर मौसम सुबह से ही तैयार दिख रहा था। - शिमला सहित प्रदेश भर में आसमान बादलों से घिरा रहा।      आगे की स्लाइड्स में देखें बर्फबारी की फोटोज...  

पूरी खबर पढ़े >>
source: Dainik Bhaskar

No comments:

Post a Comment