
मंडी के बाद हिमाचल के अन्य तीन संसदीय क्षेत्रों में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैलियों की कड़ी में हमीरपुर की रैली पहले होगी। यह रैली फरवरी माह के शुरू में आयोजित होगी और इसके बाद शिमला और कांगड़ा संसदीय क्षेत्रों में रैिलयों का आयोजन होगा। पूर्व सीएम प्रो. प्रेमकुमार धूमल ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रैलियां कहां-कहां होंगी, यह तो बाद में तय होगा, लेकिन इतना तय है कि हमीरपुर की रैली अन्य दो रैलियों से पहले होगी।
पूरी खबर पढ़े >>
source: Dainik Bhaskar
No comments:
Post a Comment