Show your support

Sunday, January 1, 2017

2017 में हिमाचल राजनीतिक गतिविधियां चरम पर रहेंगी। हिमाचल चुनावों

2017 में हिमाचल राजनीतिक गतिविधियां चरम पर रहेंगी। हिमाचल चुनावों के सेमीफाइनल के नाम से जाने वाले नगर निगम शिमला के चुनाव मई में आैर हिमाचल विधानसभा के चुनाव इसी साल होने प्रस्तावित हैं। पूरा साल राजनीतिक गतिविधियां चरम पर रहेंगी। प्रदेश में अगला साल इवेंटफुल आैर पॉलीटिकल इवेंट्स से भरा रहेगा। कांग्रेस, भाजपा से लेकर नए राजनीतिक दलों के बड़े नेता भी हिमाचल पहुंच सकते हैं। प्रदेश में 2018 में नई सरकार होगी। वर्तमान सरकार का कार्यकाल 2017 में ही खत्म हो जाएगा। नगर निगम शिमला में मेयर आैर डिप्टी मेयर पहले की तर्ज पर बहुमत से चुने जाएंगे। इनके सीधे चुनाव या डायरेक्ट इलेक्शन जो 2012 में हुए थे, उस आधार पर चुनाव नहीं होने हैं। पहली बार चुनाव पार्टी सिंबल पर नहीं बल्कि पंचायत चुनावों की तर्ज पर होने हैं। हिमाचल की 68 लाख जनता को चुनावी वर्ष में राज्य सरकार के हर काम के पूरे होने की उम्मीद रहेगी। हालांकि देखने लायक होगा कि सरकार कितने लोगों की उम्मीदों को पूरा कर सकेगी।

पूरी खबर पढ़े >>
source: Dainik Bhaskar

No comments:

Post a Comment