Show your support

Tuesday, January 31, 2017

साेलन में बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में कवि सम्मेलन कल

सोलन | भाषाएवं संस्कृति विभाग की ओर से बसंत पंचमी के अवसर पर एक फरवरी को बहुभाषी कवि सम्मेलन का आयोजन सोलन के बाल पुस्तकालय में किया जाएगा। इस अवसर पर जिला के लगभग चार दर्जन कवियों को कविता पाठ के लिए आमंत्रित किया गया है। जिला भाषा अधिकारी भीम सिंह चौहान ने बताया कि सभी कवियों से बसंत ऋतु तथा समसामयिक विषय पर अपनी ताजा रचना प्रस्तुत करने का आह्वान किया गया है। सनातन धर्म की मान्यतानुसार मकर संक्रांति के बाद सृष्टि के हर प्राणी में नव रक्त का संचार होता है। इस पर्व के उपरांत ऋतु परिवर्तन आरंभ हो जाता है। इस दिन महा सरस्वती महा लक्ष्मी की पूजा करने का विधान है।

पूरी खबर पढ़े >>
source: Dainik Bhaskar

No comments:

Post a Comment