
सोलन | कसौलीकी बनासर पंचायत के संधोग गांव में बहुउद्देशीय निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। इसका शुभारंभ प्रधान मान सिंह वयोवृद्ध पूर्व प्रधान भगवान दास ने किया। जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. तेजस्वी यादव ने बताया कि शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने ग्रामीणों की जांच की और दवाइयां दी गईं। उन्होंने बताया कि शिविर में डॉ. आशा मधानिया, डॉ. ज्योति ठाकुर, डॉ. राजेंद्र ठाकुर, डॉ. अनिल पुष्प कुमार, डॉ. सचिन धीमान ने रोगियों की जांच की और उन्हें परामर्श सहित रोग भगाए योग के तहत योग प्रशिक्षण भी दिया गया। इस अवसर पर डॉ. अरविंद गुप्ता, मनोज कुमार, रविंद्र कुमार, धर्मपाल, बलबीर सिंह, विद्या दत्त अन्य मौजूद थे।
पूरी खबर पढ़े >>
source: Dainik Bhaskar
No comments:
Post a Comment