
शिमला. प्रदेश में 12 लाख गैस कनेक्शनधारकों के लिए राहत भरी खबर है। तेल कंपनियों ने अपने ग्राहकों के लिए ऑनलाइन पेमेंट सेवा शुरू कर दी है। इस सेवा के शुरू होने के बाद गैस कॉनेक्शनधारक गैस सिलेंडर की ऑनलाइन बुकिंग के साथ उसकी पेमेंट भी अब ऑनलाइन ही कर सकेगा। ऐसा करने पर तेल कंपनियां उन्हें प्रति सिलेंडर ऑनलाइन पेमेंट करने पर पांच रुपए की छूट का लाभ भी प्रदान करेगी। कैशलेस प्रणाली को बढ़ावा देने के लिए तेल कंपनियों ने गैस सिलेंडर की पेमेंट को ऑनलाइन की सुविधा से जोड़ दिया है। इस सेवा के शुरू होने के बाद लोगों को अब छूटे पैसों के झंझट से छुटकारा मिलेगा। इस सेवा को शुरू करने के लिए बैंक ने भी अपने चार्जिज लेने की बात कही थी। यह करीब तीन रुपए बताए जा रहे हैं। इससे लोगों की जेब पर अतिरिक्त भार पड़ना था जिसे अब समाप्त कर दिया गया है। ऑन लाइन पेमेंट पर ग्राहक पर अब किसी भी तरह का अतिरिक्त आर्थिक भार नहीं पड़ेगा। तेल कंपनियां प्रदेश में स्थापित अपनी सभी 171 गैस एजेंसियों को ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा से जोड़ रही है। इसके लिए गैस एजेंसियों में मशीनें...
पूरी खबर पढ़े >>
source: Dainik Bhaskar
No comments:
Post a Comment