
शिमला | रावमापाठशाला रामपुर क्योंथल ने शनिवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया। भूपराम शर्मा सेवानिवृत्त अकांउट्स ऑफिसर हिमाचल प्रदेश महालेखाकार कार्यालय शिमला ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। बच्चों ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुतियां दी। प्रधानाचार्या शालिनी शर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी, इसमें पाठशाला में हुई सभी गतिविधियों का ब्योरा दिया। मुख्य अतिथि ने शैक्षणिक खेल क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र सम्मानित किए। छठी कक्षा में भूपेंद्र ने प्रथम, सातवीं में कुनाल ने प्रथम, आठवीं में राजन प्रथम, नवीं में आदित्य प्रथम, दसवीं में मीनाक्षी कश्यप प्रथम, 11वीं कक्षा में नीतिका प्रथम, 12वीं कक्षा में ज्योति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 12वीं कक्षा की छात्रा नीतिका रीतिक को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ छात्र की उपाधि से नवाजा गया। मुख्यातिथि ने छात्रों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया और उज्वल भविष्य की कामना की।
पूरी खबर पढ़े >>
source: Dainik Bhaskar
No comments:
Post a Comment