
मंडी. नेरचौक से मनाली तक बनने वाले फोरलेन के निर्माण कार्य पर लगभग 4800 करोड़ रुपए खर्च होगा। जिसके निर्माण कार्यो को शुरू करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से नेरचौक से आगे मनाली तक प्रदेश में आने वाले पर्यटकों प्रदेश के लोगों को बेहतर सड़क सुविधा देने के लिए चंडीगढ़ से मनाली तक फोरलेन का निर्माण किया जा रहा है। 7 हजार करोड़ का है किरतपुर टू मनाली फोरलेन प्रोजेक्ट : प्रदेश में बनने वाला यह महत्वकांक्षी फोरलेन प्रोजेक्ट किरतपुर टू मनाली लगभग 7 हजार करोड़ रुपए का है। प्रोजेक्ट के पहले चरण का निर्माण कार्य कीरतपुर टू नेरचौक चल रहा है। फोरलेन के प्रथम चरण के इस हिस्से को लगभग 2260 करोड़ रुपए से बनाया जा रहा है। जिसे जून 2018 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। नेरचौक से आगे मनाली तक प्रस्तावित फोरलेन का कार्य दूसरे चरण में किया जाना है। जिसे मार्च 2017 में शुरू करने की योजना पर एनएचएआई कार्य कर रही है। जिसके लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया को पूरा किया जा रहा है। कुल्लू मनाली के बीच लगभग 35 किमी के...
पूरी खबर पढ़े >>
source: Dainik Bhaskar
No comments:
Post a Comment