
प्रदेशकी औद्योगिक राजधानी बीबीएन में अब शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन की तर्ज पर बीबीएन में भी 4 मोबाइल टायलेटस स्थापित हो गए हैं। यह प्री फेब्रिकेटिड टायलेटस क्षेत्र के पर्यावरण संरक्षण और बाह्य शौचमुक्त बनाने को बल देने के लिए बीबीएनडीए द्वारा की गई इस व्यवस्था से खासतौर पर झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले लोगों और टायलेटस के अभाव वाले लोगों को जहां शौचालय की सुविधा मिलेगी, वहीं बीबीएन भी बाह्य शौचमुक्त हो सकेगा। नदीनालों की ओर रुख करने वालों को होगी सुविधा हालांकियह कार्य पंचायतों का है, लेकिन बीबीएनडीए ने भी उद्योग विभाग की पहल से इसे और गति दी है, जिसके तहत यह मोबाइल टायलेटस स्थापित किए गए हंै। इन टायलेटस में झुग्गी झोंपड़ियों में रहने वाले और शौचालयों के अभाव में नदी नालों की ओर रुख करने वाले लोगों को अब यह सुविधा मुहैया होगी। सेक्रेटरी इंडस्ट्री आरडी धीमान का बीबीएन को बाह्य शौच मुक्त बनाने का सपना भी परवान चढ़ रहा है और उद्योग विभाग की ओर से जारी धनराशि से बीबीएनडीए ने यह प्री फेब्रिकेटिड टायलेटस स्थापित किए हैं। यह बीबीएन के खेड़ा, सनसिटी,...
पूरी खबर पढ़े >>
source: Dainik Bhaskar
No comments:
Post a Comment