Show your support

Friday, December 30, 2016

नाटी पर झूमे किन्नू के होनहार

रामपुर बुशहर— रामपुर खंड के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला किन्नू में गुरुवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया। समारोह में चंद्रप्रभा नेगी बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। स्कूल के कार्यवाहक प्रधानाचार्य प्रताप नेगी ने मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मुख्यातिथि ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि नशा एक धीमा जहर है, जिसके सेवन से केवल धन की हानि ही नहीं होती, बल्कि नशे का बुद्धि और स्वास्थ्य पर भी बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है। उन्होंने बच्चों को नशे से दूर रहने का आह्वान किया। समारोह में स्कूल के प्रधानाचार्य प्रताप नेगी ने सभागर में मौजूद लोगों के समक्ष वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोहा। वहीं छात्राओं ने पहाड़ी और किन्नौरी गानों से समां बांधा और नाटी पेश कर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। समारोह में मुख्यातिथि ने सत्यार्थ प्रकाश सर्वश्रेष्ठ छात्र और संतोष कुमारी को सर्वश्रेष्ठ छात्रा के खिताब से पुरस्कृत किया गया। वहीं हैड ब्वाय पंकज और हैड गर्ल कन्या कुमारी को चुना गया। साहिल और ज्योति को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के खिताब से सम्मानित किया गया। बेस्ट एथलीट उपमा देवी और नितिन मेहता को स्कूल के उभरते हुए छात्र का पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा राष्ट्रीय स्तर की बाक्ंिसग में प्रदेश को कांस्य पदक दिलाने वाली इंद्रा कुमारी को विशेष पुरस्कार से नवाजा गया। शैक्षणिक क्षेत्र में कपिल, नितिन, धीरज, राखी, मुस्कान, पंकज, संगीता को सम्मानित किया गया। खेल के क्षेत्र में अनिता, सुंदरबाला, रीता, कपिला, उपमा, इंद्रा और वर्षा को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर एसएमसी प्रधान खेम राज धंगल, किन्नू पंचायत उपप्रधान ज्ञान खाची, सेवानिवृत्त एसीएफ रोशन धंगल, केशव राम ब्रोगी, भगवान, विद्यार्थियों के अभिभावकों सहित स्कूल के शिक्षक उपस्थित रहे।


पूरी खबर पढ़े >>
source: DivyaHimachal

No comments:

Post a Comment