Show your support

Friday, December 30, 2016

नगर निगम ने तहबाजारियों का सामान किया जब्त

शिमला – नगर निगम की तहबाजारी शाखा द्वारा शहर के राम बाजार व लोअर बाजार से तहबाजारियों का सामान जब्त किया गया। निगम की तहबाजारी शाखा ने दोनों स्थलों से फल विके्रताओं का सामान जब्त किया।  निगम की तहबाजारी शाखा ने पूरे लोअर बाजार, लक्कड़ बाजार का निरीक्षण किया था, मगर निगम टीम की सूचना मिलते ही तहबाजारी सामान लपेट कर फरार हो गए । निगम टीम के लौटते ही लोअर बाजार सड़क पर तहबाजारियों को कारोबार करते हुए देखा गया। राजधानी शिमला में विंटर सीजन चरम पर है।  बाहरी राज्यों से काफी संख्या में सैलानी हिल्सक्वीन पहुंचे हुए हैं, मगर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सड़कों पर सजी तहबाजारी हिल्सक्वीन की छवि को धूमिल कर रही हैं। इतना ही नहीं आरोप लगाया जा रहा कि तहबाजारी दुकानों में निर्धारित दामों से अधिक मूल्य वसूल रहे हैं। खासतौर पर फल विके्रता मनमाने दाम वसूल रहे हैं।


पूरी खबर पढ़े >>
source: DivyaHimachal

No comments:

Post a Comment