Show your support

Friday, December 30, 2016

मजदूरों के समर्थन में गरजी सीटू

शिमला  – सीटू राज्य कमेटी के आह्वान पर 288 दिन से आंदोलनरत शोंगटोंग प्रोजेक्ट के 900 मजदूरों के समर्थन में प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड के मुख्य कार्यालय पर बीसीएस में सीटू द्वारा गुरुवार को प्रदर्शन किया गया। सीटू राज्य सचिव विजेंद्र मेहरा ने मांग की है कि मुख्य नियोक्ता होने के नाते हिमाचल प्रदेश पावर कारपोरेशन के एमडी लेबर कोर्ट द्वारा 18 मई, 2016 को दिए गए निर्णय को लागू करें। उन्होंने मांग की कि 20 सितंबर, 2016 को हाई कोर्ट द्वारा दिए गए निर्णय को अक्षरतः लागू करके मजदूरों को कार्य पर वापस लिया जाए व श्रम कानून लागू किए जाएं अन्यथा आंदोलन तेज किया जाएगा। राज्य उपाध्यक्ष राकेश सिंघा ने आरोप लगाया कि हिमाचल प्रदेश पावर कारपोरेशन की कंपनी व ठेकेदारों से मिली भगत है व उन्हें लाभ पहुंचाने के लिए लेबर कोर्ट व हाई कोर्ट के आदेशों की अवमानना की जा रही है। पावर कारपोरेशन के मजदूर विरोधी रवैये के कारण जहां एक ओर दस महीने से मजदूरों का दमन जारी है, वहीं इसकी लचर कार्यप्रणाली के कारण प्रोजेक्ट का कार्य लेट हो रहा है, जिससे प्रदेश को करोड़ों रुपए की चपत लग रही है। प्रदर्शन में राकेश सिंघा, विजेंद्र मेहरा, बाबू राम, बलबीर पराशर, हिमी देवी, रिशु गर्ग, राकेश, पवन, दलीप, रीना, मदन, चुनी लाल, राजेंद्र मंगत, शेर सिंह, राजपाल व सुरेंद्र नेगी मौजूद रहे।


पूरी खबर पढ़े >>
source: DivyaHimachal

No comments:

Post a Comment