शिमला — क्रिसमस और न्यू ईयर के लिए शिमला पुलिस ने कमर कस ली है। इसके लिए पुलिस सुरक्षा का पूरा प्लान तैयार कर दिया है। राजधानी में सुरक्षा के लिए 400 जवान तैनात रहेंगे। तीसरी आंख से भी शहर में पहरा रहेगा। क्रिसमस और न्यू ईयर के लिए शहर में सैंकड़ों सैलानी हर साल पहुंचते हैं। ऐसे में पुलिस भी मुस्तैद हो गई है और शहर में इसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे। सैलानियों को देखते हुए राजधानी के साथ-साथ ठियोग और नारकंडा में कुल 450 जवान और अधिकारी तैनात किए जा रहे हैं। इनमें से राजधानी में ही करीब 400 पुलिस जवान और अधिकारी तैनात रहेंगे। शहर के पुलिस थानों और चौकियों के अलावा बटालियन से भी जवानों को मंगवाया गया है। पुलिस ने इसके लिए पूरा प्लान तैयार कर दिया है। पूरे शहर के पुलिस ने 8 सेक्टरों में बांट दिया है और प्रत्येक सेक्टर की जिम्मेदारी राजपत्रित अधिकारी को सौंपी गई है। रिज मैदान पर भी पुलिस के करीब 100 जवान तैनात रहेंगे। रिज मैदान पर त्वरित रक्षा बल के जवान तैनात रहेंगे। यहां डॉग स्कवायड के अलावा बम निरोधक दस्ता भी तैनात रहेगा। राजधानी के मालरोड़ और रिज मैदान पर सीसीटीवी कैमरों से भी पुलिस हर गतिविधि पर नजर रखेगी। शहर में आने-जाने वाले संदिग्ध लोगों की गतिविधियों पर भी पुलिस की पूरी नजर रहेगी। पुलिस शहर में जगह-जगह नाकेबंदी करेगी और शहर में प्रवेश करने वाले वाहनों की जांच की जाएगी। शहर के होटलों और सरायों में ठहरने वालों की जांच की जाएगी। अधिकारियों की मानें तो एक-दो दिन के भीतर शहर में पुलिस जवानों की तैनाती कर दी जाएगी और 31 दिसंबर तक पुलिस के जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेंगे।
पूरी खबर पढ़े >>
source: DivyaHimachal
No comments:
Post a Comment