Show your support

Thursday, December 22, 2016

चकाचक होगा शहर का हर गली-मोहल्ला

शिमला — जनवरी में होने वाले स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए नगर निगम ने कमर कस ली है। बुधवार से राजधानी शिमला के बाजारों में चाक चौबंध करने के लिए सुबह-शाम सफाई की जा रही है, वहीं निगम आयुक्त ने बुधवार को तीन, चार, पांच, छह नंबर वार्डों में जाकर सार्वजनिक शौचालयों में सफाई व्यवस्था व निर्माण कार्यों की समीक्षा की। नगर निगम की टीम हर वार्ड में जाकर इसी तरह शौचालयों की सफाई व्यवस्था जांचेगी। इसके साथ ही वार्डों में भी सफाई व्यवस्था जांची जाएगी। नगर निगम आयुक्त पंकज राय ने बताया कि शहर में व्यावसायिक परिसरों की दो बार सफाई की जा रही है और शौचालयों का भी निरीक्षण किया जा रहा है।

पांच सौ मीटर में होगा एक ही शौचालय

नगर निगम ने निर्णय लिया है कि पांच सौ मीटर के भीतर कहीं पर दो शौचालय हैं, तो उनमें से कम प्रयोग होने वाले शौचालयों को बंद किया जाएगा, अगर लोग एक शौचालय बंद करने के पक्ष में हुए, तो कम प्रयोग होने वाले शौचालयों को बंद किया जाएगा।

स्वास्थ्य संस्थानों का कूड़ा लगेगा ठिकाने

नगर निगम स्वास्थ्य संस्थानों से निकलने वाले वेस्ट पर विशेष ध्यान देगा। इसके लिए निगम की ओर से स्वास्थ्य संस्थानों को विशेष निर्देश दिए गए हैं कि वे रोजाना शाम को डस्टबिन तक कूड़ा पहुंचाना सुनिश्चित करें, ताकि सुबह निगम की गाडि़यां समय रहते उस कूड़े को उठा सके। निरीक्षण के दौरान निगम आयुक्त व अन्य अधिकारियों के साथ संबंधित वार्ड के पार्षद भी मौजूद रहेंगे।

दिन में दो बार होगी सफाई

नगर निगम ने शहर के उन क्षेत्रों में दो बार सफाई करने का निर्णय लिया है, जहां पर अधिक गंदगी होती है। इसके तहत बाजारों और व्यावसायिक परिसरों में सुबह के साथ ही रात को भी सफाई की जा रही है।

निरीक्षण के बाद की जाएगी समीक्षा

निरीक्षण के बाद शौचालयों व निर्माण कार्यों की समीक्षा की जाएगी और देखा जाएगा कि इस अभियान के दौरान निगम अधिकारियों की ओर से दिए गए दिशा-निर्देश वे पूरे हुए की नहीं। निगम ने इस कार्य के लिए विशेष तौर पर नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की है।


पूरी खबर पढ़े >>
source: DivyaHimachal

No comments:

Post a Comment