Show your support

Thursday, December 29, 2016

नैनाटिक्कर स्कूल के छात्रों ने किया ग्रीन हिल्स का भ्रमण

सोलन | ग्रीनहिल्स इंजीनियरिंग कॉलेज में नैनाटिक्कर स्कूल के 137 छात्रों ने शैक्षणिक भ्रमण किया। कॉलेज के प्राध्यापकों ने इन छात्रों को इंजीनियरिंग की शाखाओं के बारे में जानकारी दी। इस दौरान छात्रों को पॉलीटेक बीटेक की सभी प्रयोगशालाओं का भ्रमण भी करवाया गया और छात्रों ने प्रयोगशाला में प्रयुक्त होने वाले उपकरणों के बारे में जानकारी हासिल की। कॉलेज की पीआरओ पूनम हांडा ने बताया कि छात्रों को इंजीनियरिंग के अलावा कोर्सों की बारे में भी कैरियर टिप्स दिए गए। इसके अलावा क्विज कंपीटिशन करवाया गया और बच्चों को इनाम बांटे गए।

पूरी खबर पढ़े >>
source: Dainik Bhaskar

No comments:

Post a Comment