Show your support

Thursday, December 29, 2016

नाहन से शिमला के लिए अतिरिक्त बस होगी शुरू

सराहां | प्रदेशमहिला कांग्रेस सचिव राजेश्वरी शर्मा ने खाद्य आपूर्ति एवं परिवहन मंत्री जीएस बाली का नहान से शिमला के लिए अतिरिक्त बस सेवा चलाने पर आभार प्रकट किया है। राजेश्वरी शर्मा ने बताया कि सुबह पांच के बाद शिमला के लिए सात बजे केवल नाॅन स्टाप बस सेवा थी। लोगों को आठ बजे तक बस के लिए इंतजार करना पड़ता था। इससे क्षेत्र के लोग समय से सोलन शिमला नहीं पहुंच पाते थे। परिवहन मंत्री ने सुबह लगभग 5 बजे शिमला के लिए नाहन से बस चलाने के निर्देश दिए हैं। इंद्र दत्त शर्मा, राकेश शर्मा, राजेश शर्मा, लेख राज शर्मा, हरहर नारायण, राजेंद्र प्रसाद, नरेंद्र शर्मा, सुनील शर्मा, शिला शर्मा, प्रभा शर्मा, रोशन शर्मा ने आभार जताया।

पूरी खबर पढ़े >>
source: Dainik Bhaskar

No comments:

Post a Comment