
तुंदलपंचायत के रूड़ा स्थित श्रीराम लोक मंदिर के संचालक बाबा अमरदेव पर मीडिया को डराने और धमकाने का आरोप लगा है। जिला पत्रकार संघ सोलन ने इस बारे में पुलिस में शिकायत की है। एसपी सोलन ने पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है। मंदिर के संचालक बाबा पहले भी विभिन्न मामलों में विवादित रहे हैं। अप्रैल 2016 में सीआईडी की टीम ने मंदिर परिसर में तेंदुए की चार खालों को बरामद किया था। इस आरोप में मंदिर के संचालक बाबा अमरदेव को हिरासत में लिया गया था जिन्हें बाद में जमानत पर रिहा कर दिया। इसके अलावा 19 अप्रैल, 2016 को जिला प्रशासन ने श्रीराम लोक मंदिर कमेटी को सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा हटाने को लेकर नोटिस जारी किया था। यही नहीं मंदिर परिसर में इन नोटिस को चिपकाया भी गया था। राजस्व विभाग ने डीसी सोलन को भेजी अपनी रिपोर्ट में बताया था कि मंदिर कमेटी ने सरकारी भूमि पर कब्जा किया है। इसके अलावा रूड़ा गांव में तुंदल पंचायत को सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए 19 बिस्वा जमीन आवंटित की थी जिस पर मंदिर का निर्माण किया गया है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि नियमों...
पूरी खबर पढ़े >>
source: Dainik Bhaskar
No comments:
Post a Comment