स्कूल के वार्षिक समारोह में छात्र-छात्राओं ने दी दमदार प्रस्तुति
रामपुर बुशहर— राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गानवी में गुरुवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में सेवानिवृत्त अध्यापिका कांता केदारटा ने बतौर मुख्यातिथि उपस्थित होकर मेधावी छात्रों को सम्मानित किया। सबसे पहले स्कूल प्रधानाचार्य व अन्य स्टॉफ ने मुख्यातिथि का जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत छात्रों द्वारा कौमी एकता समूहगान से की गई। प्रधानाचार्य अनिल कुमार द्वारा पेश की गई वार्षिक रिपोर्ट को समारोह में मौजूद लोगों ने खूब सराहा। छात्रों द्वारा अतिथियों के मनोरंजन के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। इस दौरान क्यूट एंजल पार्टी ने ‘मेरा जूता है जापानी…’ गीत पर शानदार नृत्य प्रस्तुत किया। ज्योतिबाला व सहेलियों ने पहाड़ी नृत्य, अनमोल व पार्टी ने किन्नौरी डांस पेश कर सभी का मन मोहा। आरती, सपना व सखियों ने रघु पति राघव राजा राम…गीत पर क्लासिकल नृत्य प्रस्तुत कर अभिभावकों सहित सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं शीतल और सहेलियों ने योगा पेश किया। मुख्यातिथि ने अपने संबोधन में कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम हमें अपने अतीत से जोड़े रखते हैं और इसमें भाग लेने से छात्रों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। समारोह में एसबीआई के प्रबंधक मनीष कुमार, थाना प्रभारी प्यारे लाल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डा. सुरभी सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
पूरी खबर पढ़े >>
source: DivyaHimachal
No comments:
Post a Comment