Show your support

Thursday, December 29, 2016

उच्चतर शिक्षा विभाग के विजन डॉक्यूमेंट पर आज होगा मंथन

उच्चतरशिक्षा विभाग के विजन डॉक्यूमेंट पर वीरवार को सचिवालय में मंथन होगा। प्रधान सचिव शिक्षा आरडी धीमान ने वीरवार को विजन डॉक्यूमेंट को लेकर बैठक बुलाई है। शिक्षा विभाग के डॉक्यूमेंट को लेकर चर्चा की जाएगी। शिक्षा विभाग आगामी सालों में क्या कार्य करना चाहता है, क्वालिटी एजुकेशन से लेकर शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए किस तरह के प्रयास किए जाने हैं। इसके लिए क्या सुविधाएं स्कूलों में देनी हैं, कितना खर्च इस पर होगा, कितना बजट चाहिए इन सभी तथ्यों पर चर्चा की जाएगी। बैठक के बाद विजन डॉक्यूमेंट का प्रारूप नए सिरे से तैयार किया जाएगा। शिक्षा विभाग ने हाल ही में अपना विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया था। नीति आयोग के निर्देशों के बाद ये डॉक्यूमेंट तैयार कर प्लानिंग डिपार्टमेंट को भेजा गया था। नीति आयोग की ओर से मुख्यमंत्री को पत्र लिखा गया है। इसमें कहा गया है कि राज्य की ओर से भेजे गए विजन डॉक्यूमेंट की स्थिति क्लियर नहीं है। डॉक्यूमेंट में पूछा गया था कि आगामी तेरह सालों के लिए क्या प्लानिंग है। बजट का इसमें कहीं उल्लेख नहीं था। जबकि राज्य की तरफ से आए...

पूरी खबर पढ़े >>
source: Dainik Bhaskar

No comments:

Post a Comment