Show your support

Thursday, December 29, 2016

बैठक में पार्षदों को जीआईएस की कार्यप्रणाली की जानकारी दी

सोलन | नगरपरिषद सोलन ने शहर में जीआईएस से किए गए सर्वे को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता चेयरमैन पवन गुप्ता ने की। इस दौरान प्रोजेक्टर के माध्यम से पार्षदों ने जीआईएस की कार्यप्रणाली की जानकारी ली। नगर परिषद के चेयरमैन पवन गुप्ता ने कहा कि इस दौरान जीआईएस से की गई भवनों की मैपिंग, पाइप लाइनों की स्थिति, स्ट्रीट लाइट और पार्को की वस्तुस्थिति को समझा किया। इसी तरह शहर में कूड़ा उठाने के स्पाॅट को भी चिन्हित कर इससे निपटने की रणनीति भी बनाई गई। इसी तरह शहर में डोर टू डोर कूड़ा एकत्र करने और इसकी दरें तय करने पर भी चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि शहर में एक जनवरी से डोर टू डोर योजना को नए सिरे शुरू किया जाएगा।

पूरी खबर पढ़े >>
source: Dainik Bhaskar

No comments:

Post a Comment