
शिमला| हिमाचलप्रदेश हाईकोर्ट ने 56 पदों पर भर्ती के लिए आवदेन मांगे है। इनमें 12 पद जूनिअर ऑफिस अस्सिटेंट के है। 19 पद रेग्युलर बेसिस पर क्लर्क के लिए हैं। वहीं क्लास थ्री क्लर्क के 25 पदों के लिए भी आवेदन मांगे हैं। क्लास थ्री के लिए भर्तियां कांट्रैक्ट बेसिस पर होगी। इन सभी पदों के लिए आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि 4 जनवरी है। अभ्यर्थी इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। आवेदन करने के लिए जनरल केटेगरी के अभ्यर्थी को 300 रुपए और रिजर्व केटेगरी के लिए आवेदन फीस 150 रुपए तय की गई है।
पूरी खबर पढ़े >>
source: Dainik Bhaskar
No comments:
Post a Comment