Show your support

Thursday, December 29, 2016

सोलन ब्वॉयज स्कूल के समारोह में मेधावी छात्र सम्मानित

अर्की कॉलेज की एनएसएस इकाई शिविर के दौरान घनागु में सफाई अभियान चलाते हुए। रेणुकाजी. संगडाहके माइना स्कूल में वार्षिक समारोह आयोजित किया गया। सीपीएस विनय कुमार ने बतौर मुख्यअतिथि शिरकत की। सीपीएस ने कहा कि वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह किसी भी शिक्षण संस्थान का एक आइना होता है। इसमें शिक्षण संस्थान के शिक्षा, खेल-कूद सांस्कृतिक अन्य गतिविधियों के स्तर का पता चलता है। उन्होंने कहा कि ऐसे समारोह में सम्मान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन होता है। सीपीएस ने 74 विद्यार्थियों को स्कूल वर्दी की स्वेटर दी। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर मौजूद लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान बच्चों ने हिमाचली गीत, लोक नृत्य सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रोत्साहन के लिए 51 सौ रुपए की राशि देने की घोषणा भी की। इस मौके पर अध्यक्ष स्कूल प्रबंधन समिति सोम प्रकाश, मुख्याध्यापक हरीश गुलेरिया, प्रधान ग्राम पंचायत प्रियंका देवी, बीडीसी सदस्य नारदा देवी, कांग्रेस प्रवक्ता सतीश्वर शर्मा,...

पूरी खबर पढ़े >>
source: Dainik Bhaskar

No comments:

Post a Comment