
संस्कृतकॉलेज सोलन में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर के चौथे दिन शैक्षणिक सत्र में एसपी सोलन अंजुम आरा बतौर मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुई। उन्होंने इस दौरान छात्रों को साइबर क्राइम के चुनौतियों और प्रभाव की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इंटरनेट युग के दौर में साइबर क्राइम के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। एसपी ने कहा कि साइबर क्राइम से निपटने के लिए सरकार ने कड़़े कानून बनाए हैं। उन्होंने कहा एनएसएस के स्वयं सेवकों से इंटरनेट, मोबाइल, व्हाट्सअप, फेसबुक, कंप्यूटर उपकरणों से होने वाले अपराधों की जानकारी दी। अश्लीलसंदेश की जानकारी दें उन्होंनेकहा कि मोबाइल में किसी के अश्लील अपमानजनक मैसेज मिलने पर पुलिस उचित कार्रवाई करती है। इस प्रकार के साइबर क्राइम में एक वर्ष से अधिक की सजा का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि टेली मार्केटिंग, इंटरनेट फ्रॉड, आइडेंटिटी थैफ्ट, एकाउंट हैकिंग, इंटरनेट कंप्यूटर के माध्यम से आपराधिक गतिविधियों साइबर क्राइम के दायरे में आती है। एसपी ने शिविर में हिस्सा ले रही छात्राओं को इन अपराधों से बचने के उपायों से अवगत...
पूरी खबर पढ़े >>
source: Dainik Bhaskar
No comments:
Post a Comment