Show your support

Tuesday, December 20, 2016

जीपीआई टैक्स टाइल उद्योग में कामगारों की हड़ताल समाप्त

जीपीआईटैक्स टाइल उद्योग में कामगारों ने तीन दिन से चल रही हड़ताल सहमति के बाद समाप्त कर दी। कंपनी प्रबंधन ने कामगारों की मांगों को मान लिया है। उन्हें अक्टूबर का वेतन देना शुरू कर दिया है। जीपीआई कंपनी के कामगार तीन दिन से वेतन मिलने पर हड़ताल पर थे। कामगारों ने आरोप लगाया था कि उन्हें तीन महीने से वेतन नहीं दिया है। ही बोनस मिल रहा था। इसे लेकर कई बाद कंपनी प्रबंधन से बात भी की लेकिन मांगों पर कभी गौर नहीं किया। कामगारों ने शनिवार को कंपनी गेट पर एकत्र होकर धरना प्रदर्शन किया और काम पर भी नहीं गए। प्रबंधन की ओर से उन्हें बुधवार तक वेतन देने का आश्वासन दिया गया। कामगारों का कहना था कि जब तक वेतन नहीं मिलता वे काम पर नहीं लौटेंगे। इस दौरान कामगार अपने काम पर नहीं लौटे थे। सोमवार को बाद दोपहर उद्योग प्रबंधन ओर मजदूरों के मध्य श्रम अधिकारी की मौजूदगी में समझौता करवाया गया। इसमें तय किया गया कि उन्हें अक्टूबर माह का वेतन देना शुरू कर दिया जाएगा जबकि नवंबर माह के वेतन का चेक दिया जाएगा। मजदूरों प्रबंधन की सहमति के बाद हड़ताल समाप्त हो गई।
पूरी खबर पढ़े >>
source: Bhaskar

No comments:

Post a Comment