शिमला — 25 दिसंबर को क्रिसमस के लिए राजधानी शिमला के बाजार सज चुके हैं। शिमला शहर के बाजार भी क्रिसमस के रंग में रंग चुके हैं। बाजारों में क्रिसमस के त्योहार को खास बनाने के लिए दुकानों पर क्रिसमस का सामान सजाया गया है। बाजारों में क्रिसमस के लिए क्रिसमस ट्री और उसे सजाने के लिए डेकोरेशन का सामान भी दुकानों पर सजाया गया है। दुकानों पर क्रिसमस के लिए सजावट का सामान सजाने के साथ ही सांता क्लाज के मुखौटे और ड्रेसेज भी सजाए हैं। इन मुखौटों की खासी डिमांड बाजारों में की जा रही है। क्रिसमस को लेकर बच्चे बड़े उत्साहित होकर खरीददारी कर रहे हैं। दुकानों पर क्रिसमस का जो सामान सजाया गया है उसे खरीदने के लिए दुकानों पर लोग पहुंच रहे हैं। शहर के लोगों में क्रिसमस के बढ़ते के्रज को देखते हुए अब इसके लिए शहर के बाजार भी खास रूप से सजते हैं। क्रिसमस ट्री के साथ-साथ सांता क्लाज की ड्रेस, टोपियां, मुखौटे रिंगिंग बेल और गिफ्ट पैक बाजारों में विशेष रूप से दुकानों पर सजाए गए हैं। छोटे-छोटे पैक में क्रिसमस गिफ्ट,जिसमें चॉकलेट और क्रिसमस ट्री की सजावट का सामान 50 रुपए से बेचा जा रहा है। क्रिसमस की सजावट के लिए लाइट कलर बॉल्ज और कलर पेपर भी बाजारों में दुकानों पर सजाए गए हैं। क्रिसमस पर अब केवल ईसाई समुदाय के लोग ही नहीं बल्कि अन्य लोग भी क्रिसमस के लिए उत्साहित नजर आते हैं। क्रिसमस पर घरों में क्रिसमस ट्री बनाकर केक काटने और गिफ्ट बांटने का चलन अब बढ़ गया है। इसके लिए लोग बाजारों में आकर विशेष रूप से क्रिसमस ट्री के साथ-साथ चॉकलेट गिफ्ट पैक की खरीददारी कर घरों में क्रिसमस का जश्न मनाते हैं।
बाजारों में कुछ ऐसे हैं दाम
बाजारों में क्रिसमस के लिए सजाए गए क्रिसमस ट्री के साथ-साथ, रिंगिंग बेल, टोपियां, सांता क्लाज की ड्रेस ओर मुखौटों की कीमत 50 रुपए से एक हजार तक की है। क्रिसमस ट्री छोटे से लेकर अलग-अलग साइज के बाजारों में उपलब्ध हैं।
शोरूम का डिस्प्ले भी क्रिसमस पर
राजधानी शिमला के बड़े शोरूम भी क्रिसमस के रंग में रंग गए हैं। क्रिसमस की थीम पर ही शोरूम का डिस्प्ले भी किया गया है और अलग-अलग ऑफर भी क्रिसमस पर शोरूम में दिए जा रहे हैं।
पूरी खबर पढ़े >>
source: DivyaHimachal
No comments:
Post a Comment