शिमला – न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए हिल्सक्वीन पूरी तरह से तैयार है। हिल्सक्वीन में न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए पहुंचने वाले सैलानियों की आवभगत को विशेष इंतजाम किए गए हैं। होटलों में सैलानियों को जहां विभिन्न तरह के लजीज व्यंजन परोसे जाएंगे, वहीं हिमाचली व्यंजन भी परोसे जाएंगे, जिसके लिए होटल संचालकों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। होटलों में सैलानियों के मनोरंजन के लिए डीजे और बॉन फायर के लिए भी इंतजाम किए गए हैं। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष हरनाम कुकरेजा ने बताया कि सैलानियों की आवभगत के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। होटलों में डीजे,बॉन फायर के साथ-साथ नव विवाहितों के लिए आकर्षक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
न्यू ईयर के लिए होटल जैमपैक
न्यू ईयर के लिए शिमला के होटल जैम-पैक हो गए हैं। शहर के मुख्य स्थलों के साथ-साथ उपनगरों में भी होटल पैक हो गए हैं, जिससे मंदी की मार झेल रहे होटल व्यवसायियों के चेहरे खिल गए हैं।
पुख्ता रहेगी सुरक्षा व्यवस्था
शिमला में न्यू ईयर को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा की दृष्टि से शहर को आठ सेक्टरों में बांटा गया है। शहर में करीब 400 जवानों को सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है।
डीजे नाइट का इंतजार
शिमला में आयोजित विंटर कार्निवाल भी सैलानियों के आकर्षण का केंद्र रहेगा। कार्निवाल में आखिरी संध्या डीजे नाइट की होगी, जो सैलानियों के सेलिब्रेशन के मजे को दोगुना कर देगा।
पूरी खबर पढ़े >>
source: DivyaHimachal
No comments:
Post a Comment