शिमला – स्कूलोें में आयोजित होने वाले फेयरवेल कार्यक्रमों की कड़ी में गुरुवार को शिमला के वरिष्ठ कन्या माध्यमिक विद्यालय पोर्टमोर में फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। स्कूल की जमा एक की छात्राओं ने जमा दो की छात्राओं के लिए उक्त कार्यक्रम का आयोजन स्कूल में किया। कार्यक्रम में स्कूल की प्रिंसीपल निशा भलूनी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और द्वीप प्रज्वलित कर इस समारोह का आगाज किया। इसके बाद जमा एक की छात्राओं ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण का केंद्र जमा दो की छात्राओं के लिए आयोजित मॉडलिंग राउंड रहा। छात्राओं ने रैंप पर मॉडलिंग राउंड में खूबसूरती के साथ-साथ अपनी प्रतिभा का भी बखूबी प्रदर्शन किया। छात्राओं के लिए अनेक राउंड इस मॉडलिंग प्रतियोगिता में आयोजित किए गए। इसमें इंट्रोडक्शन राउंड से लेकर अन्य राउंड शामिल रहे। छात्राओं ने अपना परिचय देने के साथ ही निर्णायक मंडल के सवालों के जवाब भी बखूबी दिए। इसी आधार पर मिस पोर्टमोर का चयन कार्यक्रम के दौरान किया गया। निर्णायक मंडल ने शिखा ठाकुर को मिस पोर्टमोर के खिताब के लिए चुना। शिखा को मिस पोर्टमोर का ताज प्रिंसीपल ने पहनाया, वहीं फर्स्ट रनर अप डेजी और सेकेंड रनरअप साक्षी बनी। छात्राओं ने इस कार्यक्रम में किन्नौरी नाटी की प्रस्तुति की।
पूरी खबर पढ़े >>
source: DivyaHimachal
No comments:
Post a Comment