शिमला – भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) की जिला शिमला इकाई द्वारा गुरुवार को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष केंद्र सरकार की नोटबंदी के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान एनएसयूआई की जिला इकाई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाकर रोष व्यक्त किया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि जो नोटबंदी का फैसला केंद्र सरकार द्वारा लिया गया है वह जनविरोधी, किसान विरोधी और छात्र विरोधी है। नोटबंदी के 50 दिन होने के बावजूद नोटबंदी में कोई राहत नहीं मिली है। एनएसयूआई ने इस फैसले का विरोध किया है। प्रदेश महासचिव प्रतीक शर्मा ने कहा कि एनएसयूआई इस फैसले की निंदा करती है और इसके विरोध में प्रदेश भर में विरोध-प्रदर्शन करेगी। इस मौके पर महासचिव अभिषेक नामटा, बलविंद्र सिंह बल्लू, राष्ट्रीय प्रतिनिधि उज्ज्वल ठाकुर और खेमराज, रेशमा, वरुण सहित 60 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
पूरी खबर पढ़े >>
source: DivyaHimachal
No comments:
Post a Comment