Show your support

Friday, December 30, 2016

कॉमेडी देख लोटपोट हुई पहाड़ों की रानी

newsशिमला  – विंटर कार्निवाल की पांचवीं संध्या पर हास्य कलाकारों ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों को खूब गुदगुदाया। विंटर कार्निवाल में आयोजित कॉमेडी नाइट में एक से बढ़कर एक हास्य कलाकारों ने प्रस्तुतियां दीं। किसी ने अपने जोक्स से तो किसी ने अपनी बातों से दर्शकों को लोटपोट होने पर मजबूर कर दिया। कॉमेडी नाइट में हास्य कलाकार विकास और मनोज ने प्रस्तुति दी। मंच से 95.7 बिग एफएम आरजे ने भी पर्यटकों और स्थानीय दर्शकों का मनोरंजन किया। शिमला में न्यू ईयर इव के लिए पर्यटकों की संख्या बढ़ती जा रही है। पर्यटकों के मनोरंजन के लिए विंटर कार्निवाल एक बेहतर विकल्प बना है। दोपहर को कार्निवाल की शुरुआत होने से देर शाम तक पर्यटक इसका लुत्फ ऐतिहासिक रिज पर उठाते हैं। सात दिवसीय आयोजन में  शुक्रवार को पंजाबी गानों पर धमाल पंजाबी कलाकार मचाएंगे और दर्शकों को झुमाएंगे। विंटर कार्निवाल का अंतिम दिन डीजे नाइट के नाम होगा। इस दिन न्यू ईयर का जश्न धूमधाम से रिज पर मनाया जाएगा। इस दिन डीजे की धुनों पर पर्यटकों और स्थानीय लोगों को न्यू ईयर का जश्न मनाने का मौका दिया जाएगा। विंटर कार्निवाल में ओपन गेयटी थियेटर में भी कार्यक्रम बिग एफएम द्वारा आयोजत किए जा रहे हैं। इस कार्यक्रम में युवाओं को अपना हुनर दिखाने का अवसर दिया जा रहा है। युवा अलग-अलग तरह की प्रस्तुति इस कार्यक्रम में दे रहे हैं।


पूरी खबर पढ़े >>
source: DivyaHimachal

No comments:

Post a Comment