Show your support

Thursday, June 19, 2014

ग्रामीण को दस हजार में पड़ा पेड़ा


ऊना — जिला ऊना के एक गांव के व्यक्ति को ज्योतिषियों में फेर में आकर ग्रह टालने की विधि अपनाना महंगा सौदा साबित हुई है। हुआ यूं कि गांव के एक व्यक्ति को ज्योतिष ने ग्रह टालने के लिए गाय को आटे का पेड़ा देने की बात कही थी। उक्त व्यक्ति ने ज्योतिष के कहने अनुसार अपने पड़ोसी की गाय को पेड़ा खिला दिया। पेड़ा खाने के बाद गाय की तबीयत खराब हो गई और गाय के मालिक ने पशु चिकित्सक को बुलाया। पशु चिकित्सक द्वारा गाय का उपचार करने पर गाय के स्वास्थ्य में कोई सुधार न हुआ और गाय मर गई। जब गाय के मालिक ने पेड़ा देने वाले व्यक्ति को गाय को क्या खिलाने बारे पूछा तो व्यक्ति कोई भी सकारात्मक उत्तर नहीं दे पाया। इसके बाद गाय के मालिक ने मामले को खानगी पंचायत के समक्ष उठाया। पंचायत प्रधान ने पेड़ा खिलाने वाले व्यक्ति से भी पूछताछ की,लेकिन मामले को लेकर दोनों पक्षों में आपसी रजामंदी न हो सकी। गाय के मालिक ने मामले को पुलिस के समक्ष उठाया। पुलिस ने इस संबंध में गांव में जाकर दोनों पक्षों से पूछताछ की। इतने में खानगी पंचायत में बुद्धिजीवियों के हस्तक्षेप के चलते पेड़ा देने वाले व्यक्ति को 10 हजार रुपए गाय मालिक को अदा करने का फैसला किया गया, जिसे पेड़ा देने वाले व्यक्ति ने स्वीकार कर लिया। मौके पर ही गाय मालिक को 10 हजार रुपए अदा किया गए। गाय को पेड़ा देने के बाद गाय की मौत होने के मामले को लेकर चर्चाओं का माहौल गर्म है।







from Divya Himachal

No comments:

Post a Comment