ऊना — ऊना में एक नाबालिग लड़की ने इश्क में सभी हदें पार करते हुए मनचाहे युवक के साथ शादी करने का राग अलापकर पुलिस को भी असमंजस में डाल दिया । नाबालिग होने के कारण पुलिस ने लड़की को शादी की उम्र न होने का हवाला देकर काफी समझाया, लेकिन लड़की ने किसी की एक न सुनी। बताया जा रहा है कि लड़की ने पुलिस के पास दस्तक देकर एक लड़के के साथ अपने प्रेम का इजहार की दास्तां को व्यक्त किया है। इश्क में अंधी लड़की ने फिल्मी स्टाइल में साफ कह दिया कि वह अपने प्रेमी से शादी करना चाहती है। पर परिजन शादी नहीं करवा रहे हैं। इन बातों का हवाला देकर लड़की ने पुलिस को उलझाए रखा। जब पुलिस ने लड़की की उम्र का पता लगाया तो लड़की नाबालिग पाई गई। एसपी ऊना अनुपम शर्मा ने बताया कि नाबालिग लड़की को उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया है।
from Divya Himachal
No comments:
Post a Comment