पालमपुर— पेंशन को तरस रहे कृषि विवि के पूर्व कर्मचारियों के बाद अब कृषि विवि के तहत आने वाले कृषि विज्ञान केंद्रों में तैनात स्टाफ को वेतन के लाले पड़ गए हैं। जून माह की 18 तारीख तक इन करीब 90 अधिकारियों व कर्मचारियों को मई माह का वेतन नसीब नहीं हुआ है। जानकारी के अनुसार आठ विज्ञान केंद्रों में तैनात वैज्ञानिकों व अन्य कर्मचारियों का आंकड़ा 80 से 90 के बीच है। विवि के बाकी कर्मचारियों की तरह केवीके में कार्यरत स्टाफ को भी हर माह की पहली तारीख को वेतन दिए जाने का प्रावधान है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो पाया है। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की ओर से पिछले समय में विज्ञान केंद्रों के लिए जो अंतरिम बजट का प्रावधान किया था वह समाप्त हो जाने से ऐसी स्थिति बनी है। हपोटा के सचिव डा. राकेश कपिला ने कहा कि हपोटा ने विवि प्रबंधन को 24 घंटों का समय दिया है। विवि के पीआरओ संयुक्त निदेशक ने कहा कि विवि इस मामले में संवेदनशील है। यह मामला जल्द ही सुलझा लिया जाएगा।
from Divya Himachal
No comments:
Post a Comment