मंडी — ऐतिहासिक पड्डल मैदान में चल रहे मंडी पुस्तक मेले में किताबों की बिक्री के अलावा एनबीटी और हिमाचल कला संस्कृति एवं भाषा अकादमी की ओर से साहित्यिक कार्यक्रमों का भी आयोजन कियाजा रहा है। इसी कड़ी में पंचकूला के आधार प्रकाशन प्राइवेट लिमिटेड की ओर से हिमाचल के चर्चित रचनाकारों का कविता एवं कहानी पाठ का आयोजन किया जा रहा है। आधार प्रकाशन के निदेशक देश निर्मोही ने बताया कि गुरुवार को कविता पाठ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हिमाचल के चर्चित कवि सुरेश सेन निशांत, अजय और आत्मा रजन अपनी रचनाओं का पाठ करेंगे।
from Divya Himachal
No comments:
Post a Comment