धर्मशाला — यूनेस्को के सेमिनार में पूरे भारत से चयनित कुल 50 लोगों को भाग लेने का मौका मिलेगा। इनमें देवभूमि हिमाचल के जिला कांगड़ा के फरसेटगंज स्कूल के अध्यापक दिनेश शर्मा का चयन किया गया है। धर्मशाला के दिनेश शर्मा पर्यावरण व जैव विविधता संरक्षण को लेकर प्रदेश भर में कार्य कर रहे हैं। दिनेश शर्मा इंटरनेशनल सेमिनार में हिमाचल की जैव विविधता की वर्तमान स्थिति पर शोध प्रस्तुत करेंगे। यूनेस्को द्वारा विश्व के सबसे बड़े स्कूल में से एक सिटी मोेंटेसरी स्कूल लखनऊ में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। सेमिनार कैपेस्टी बिल्डिंग प्रोग्राम ऑन एजुकेशन, सस्टेनेबल डिवेलपमेंट एंड बायोडायवर्सिटी विषय पर किया जाएगा। इसमें विश्व के प्रसिद्ध वैज्ञानिकों सहित भारत के 50 प्रतिनिधियों को चयन कार्यक्रम में भाग लेने के लिए किया गया है। संयुक्त राष्ट्र द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पेरिस के यूनेस्को में वैज्ञानिक बर्नाड कोबंस, यूनेस्को भारत डा. राम भोज्ज, श्रीलंका, मालदीव, भारत और भूटान के निदेशक श्रीगरू आयोगी, वन एवं पर्यावरण सचिव भारत सरकार हेम पांडे, निदेशक भारतीय वन्य जीव संस्थान डा. विनोद माथुर सहित यूनेस्को और भारत में कार्य करने वाले वैज्ञानिक भाग लेंगे। उनके स्कूल फरसेटगंज को प्रदेश में बेस्ट ईको क्लब का अवार्ड देकर प्रधान सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तरुण श्रीधर ने सम्मानित किया। ‘दिव्य हिमाचल’ के साथ बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि हिमाचल की जैव विविधता की वर्तमान स्थिति पर शोध प्रस्तुत करेंगे।
from Divya Himachal
No comments:
Post a Comment