Show your support

Thursday, June 19, 2014

पीएम तक पहुंचाऊंगा प्रदेश की आवाज


ज्वालामुखी, धर्मशाला — कांगड़ा-चंबा का सांसद बनने के बाद शांता कुमार बुधवार को पहली बार ज्वालामुखी पधारे। इस दौरान नागनी माता मंदिर परिसर में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मैं आपके प्यार ,सहयोग व आशीर्वाद का ऋणी हो गया हूं और वादा करता हूं कि इस ऋण को चुकाऊंगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के सजग प्रहरी बनकर हर उस आवाज को प्रधानमंत्री तक ले जाएंगे जो प्रदेश के हित के लिए उठी हो। उन्होंने कहा कि वह यकीन के साथ कह सकते हैं कि आज तक जितनी भी सरकारें केंद्र में आई हैं मोदी की सरकार प्रदेश के इतिहास में सबसे मेहरबान सरकार साबित होगी । उन्होंने कहा कि हिमाचल के लिए यह सरकार सब कुछ करेगी, चाहे प्रदेश में मनाली लेह तक रेल लाइन ले जाने का मसला हो ,प्रदेश में पर्यटन के विस्तार, सीमाओं की रक्षा का सवाल हो या प्रदेश में औद्योगिकरण का मसला हो, मोदी सरकार प्रदेश की जनता को हर कुछ देने को तैयार है। उन्होंने पूर्व मंत्री रमेश धवाला को कहा कि वे हर बूथ में जाकर वहां की रिपोर्ट तैयार करें। उनकी सांसद निधि का पैसा अमृत रूपी जल की तरह हर बूथ में जाकर वहां विकास की हरियाली लाएगा । इस मौके पर ज्वालामुखी मंडल भाजपा की तरफ से पूर्व मंत्री रमेश धवाला ने शांता कुमार को शाल व टोपी भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रदेश भाजपा महासचिव विपिन परमार,संगठन मंत्री पवन राणा, जिला परिषद चेयरमैन श्रेष्ठा कौंडल, भाजपा अध्यक्ष चमन पुंडीर, महामंत्री विमल चौधरी, जिला भाजपा उपाध्यक्ष कमल हमीरपुरी, जिला परिषद सदस्य शाम दुलारी, मीना राणा, सरिता धीमान व अन्य कई भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।







from Divya Himachal

No comments:

Post a Comment