रोहड़ू — रोहल पंचायत के मंझवाड़ी गांव में बने पवासी देवता के ऐतिहासिक मंदिर में शुक्रवार सुबह तीन बजे आग लगने से मंदिर को लाखों रुपए का नुकसान हो गया है। आग लगने से जहां मंदिर में रखा कुछ सामान जल गया, वहीं पहाड़ी शैली में बने मंदिर की बेशकीमती नक्काशी भी जल कर राख हो गई, जबकि गांव वालों के प्रयास से मंदिर के बाहर के भाग को बचा लिया गया। पुलिस के मुताबिक यह आग मंदिर में पूजा के दीये से लगी है, जिससे मंदिर को छह लाख रुपए का नुकसान हुआ है। वहीं सड़क से दूर होने के कारण सूचना मिलने के बावजूद फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी आग तक नहीं पहुंच पाई। गांववासियों के मुताबिक मंदिर के अंदर देवता पवासी की कोई भी मूर्ति नहीं थी, इसलिए और बड़ा हादसा होने से टल गया। स्थानीय निवासी संजीव सूर्याण, महेश्वर सिंह, कैलाश मेहता ने बताया कि मंदिर में यह आग सुबह के तीन बजे के करीब लगी है, जिसे रोहल पंचायत के पांचों गांवों के लोगों ने े आग पर पानी फेंक कर काबू पा लिया । डीएसपी राजकुमार चंदेल ने खबर की पुष्टि की है।
from Divya Himachal
No comments:
Post a Comment