Show your support

Saturday, June 21, 2014

तैयारियों पर फीडबैक लेंगे मुख्यमंत्री

शिमला मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अध्यक्षता में आगामी 11 जुलाई को शिमला में हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक आयोजित की जाएगी। इस दौरान मुख्यमंत्री दक्षिण पश्चिम मानसून को लेकर पिछले वर्षों के अनुभवों के आधार पर तैयारियों पर चर्चा करेंगे। प्रदेश आपदा प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने शुक्रवार को उक्त जानकारी देते हुए कहा कि इस बैठक में राहत एवं पुनर्वास के लिए कार्य योजना तथा आपदा को लेकर की गई तैयारियों पर विस्तृत चर्चा होगी। इस संबंध में शुक्रवार को सभी उपायुक्तों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सभी उपायुक्तों, जो संबंधित जिला में आपदा प्रबंधन समिति के अध्यक्ष भी हैं, से जिला में समिति की बैठक आयोजित करने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर संभावित खतरों से पूर्व एवं बाद की स्थिति से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन समिति द्वारा की गई तैयारियों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।






from Divya Himachal

No comments:

Post a Comment