मंडी— आठ जून को लारजी बांध के पास थलौट में हुए दर्दनाक हादसे को लेकर गुरुवार को फिर से प्रदेश उच्च न्यायालय में सुनवाई होगी। प्रदेश सरकार की तरफ से इस हादसे की स्टेटस रिपोर्ट गुरुवार को प्रदेश उच्च न्यायालय में रखी जाएगी। इस रिपोर्ट के साथ ही हादसे की जांच कर रहे मंडी के मंडलायुक्त ओंकार शर्मा भी कोर्ट के समक्ष पेश होंगे। प्रदेश न्यायालय के समक्ष लारजी डैम से पानी छोड़ने से जुड़ा सारा रिकार्ड एवं अब तक सर्च आपरेशन की जारी रिपोर्ट एवं अन्य रिकार्ड भी कोर्ट के समक्ष रखे जाएंगे। इस रिपोर्ट को तैयार करने को लेकर मंडी जिला प्रशासन बुधवार को माथापच्ची करने में लगा रहा। जिला प्रशासन द्वारा किए सर्च अभियान और पर्यटकों को ब्यास नदी के पास जाने से रोकने के लिए उठाए गए कदमों के बारे में न्यायालय को अवगत करवाया जाएगा। इससे पहले 16 जून को हुई सुनवाई में प्रदेश उच्च न्यायालय ने स्टेटस रिपोर्ट से नाखुश होकर प्रदेश सरकार को फटकार लगाई थी और जांच कर रहे मंडी के मंडलायुक्त को पेश होने के आदेश दिए थे।
from Divya Himachal
No comments:
Post a Comment