Show your support

Friday, May 16, 2014

एग्जिट पोल का नतीजों से मेल नहीं

NEWSशिमला — मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने गुरुवार को पत्रकारों के साथ एक अनौपचारिक बातचीत में कहा कि वर्तमान लोकसभा चुनावों को लेकर जो एग्जिट पोल दिखाया जा रहा है, उसका चुनाव परिणामों के साथ कोई तालमेल नहीं बैठता है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश एक पहाड़ी राज्य है तथा यहां कांगड़ा और मंडी संसदीय क्षेत्र बहुत फैले हुए हैं। कांगड़ा संसदीय क्षेत्र चंबा तक फैला हुआ है, जबकि मंडी लाहुल-स्पीति, किन्नौर, भरमौर, कुल्लू तथा मंडी के दूर-दराज के क्षेत्रों तक। इसी तरह शिमला संसदीय क्षेत्र भी शिमला, सोलन के साथ सिरमौर के दूर-दराज के क्षेत्रों तक फैला हुआ है। इन दूर-दराज के क्षेत्रों में एग्जिट पोल वाले क्या गए होंगे और अगर कहीं गए भी तो कितने लोगों से बात की होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने प्रदेश में काम किया है और विश्वास है कि काम के आधार पर हम जीतेंगे और जनता का जो भी फैसला होगा, वह हमें स्वीकार होगा। जनता प्रदेश में हुए विकास से भलीभांति परिचित है। एक अन्य सवाल पर वीरभद्र सिंह ने कहा कि मुख्य संसदीय सचिव राजेश धर्माणी का इस्तीफा उन्हें गुरुवार को ही मिला है और इस पर विचार किया जाएगा। उल्लेखनीय है चार रोज पहले बिलासपुर जिला के घुमारवीं चुनाव क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक ेराजेश धर्माणी ने सीपीएस (वन)के पद से इस्तीफा सौंप दिया था। इसके बाद उन्हें मनाने की कवायदें भी पार्टी व सरकार ने शुरू कीं, मगर फिलवक्त वह नहीं मानें हैं। उनसे प्रदेश पार्टी मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला ने भी फोन पर बातचीत की थी, मगर वह नहीं मानें। लिहाजा माना जा रहा है कि आगामी कुछ रोज में उनका इस्तीफा मंजूर भी किया जा सकता है।






from Divya Himachal

No comments:

Post a Comment