कुल्लू — नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के मिलन की तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चे बटोर रही है। दरअसल, यह फोटो लोकसभा चुनाव से पहले की है, जब नई दिल्ली में हुए मुख्यमंत्रियों के सम्मेलन में नरेंद्र मोदी और वीरभद्र सिंह गले मिले थे। फोटो में मोदी को जादू की झप्पी देते हुए वीरभद्र सिंह भी खिलखिला रहे हैं। यहां आम चर्चा है कि एग्जिट पोल के नतीजों के सच साबित होने पर नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बनते हैं तो फिर मुख्यमंत्री के साथ उनकी अगली मुलाकात देखने वाली होगी। फेसबुक में ही डाली गई एक अन्य तस्वीर में भगवान श्रीकृष्ण के साथ नमो को दिखाया गया है। महाभारत की पृष्ठभूमि वाली श्रीमद्भगवद्गीता के संदेश वाली तस्वीर में श्रीकृष्ण उनके चरणों में बैठे नरेंद्र मोदी को संदेश दे रहे हैं, ‘उठो वत्स, यह विजयीरथ तुम्हारा इंतजार कर रहा है’।
from Divya Himachal
No comments:
Post a Comment