Show your support

Saturday, May 10, 2014

वन कर्मियों की छुट्टियां रद्द


बिलासपुर —फायर सीजन के मद्देनजर वन विभाग ने फील्ड स्टाफ की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। केवल आपात स्थिति में ही छुट्टी मिल सकेगी। जुलाई माह तक किसी भी कर्मचारी को अवकाश नहीं मिल सकेगा। इस बाबत आदेश जारी हो चुके हैं। इस बार जंगलों को आग से बचाने में मदद करने वाली साझा वन प्रबंधन समितियों को दस हजार रुपए ग्रांट मिलेगी।जानकारी के मुताबिक फायर सीजन को लेकर वन विभाग ने तमाम प्रबंध कर लिए हैं। फील्ड स्टाफ की भी संवेदनशील व अति संवेदनशील वनों में तैनाती की जा चुकी है और कंट्रोल रूम भी स्थापित कर दिए गए हैं। गर्मियों के दौरान कहीं भी आग लगने पर तत्काल काबू पाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। इस बाबत फील्ड स्टाफ को ट्रेंड दिया जा चुका है। विभाग फील्ड स्टाफ को सौ रुपए मोबाइल भत्ता देने का प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही फायर फाइटिंग के औजार भी उपलब्ध करवा दिए गए हैं। कुल मिलाकर फायर सीजन को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है। यहां बता दें कि पहले साझा वन प्रबंधन समितियों को पांच हजार रुपए तक ग्रांट दी जाती थी, लेकिन इस बार से दस हजार रुपए की ग्रांट दिए जाने का निर्णय लिया गया है। जो समितियां जंगलों को बचाने में भरपूर सहयोग करेंगी, उन्हें विभाग की ओर से दस हजार रुपए की ग्रांट फायर सीजन के बाद जारी की जाएगी और इसके अलावा बेहतर सेवाएं देने के लिए भी सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है।







from Divya Himachal

No comments:

Post a Comment