शिमला — प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए 65.21 फीसदी मतदान दर्ज किया गया जो पिछले चुनाव के मुकाबले अधिक है। इस दफा चुनाव में जहां महिलाआें की अच्छी भागीदारी बताई जा रही है वहीं युवा वर्ग ने भी जोश दिखाया है। इस लोकसभा चुनाव के लिए नव मतदाताआें में अधिक जोश दिखा, जिसे खुद चुनाव विभाग भी मान रहा है। राज्य में इस चुनाव में मतदान के लिए 18 से 19 साल के आयु वर्ग के नव मतदाताओं की संख्या 84 हजार 460 थी, जिसमें से कितने युवाआें ने मतदान किया है इस पर आकलन शुरू कर दिया गया है। वैसे इन युवाआें के लिए चुनाव विभाग ने जिला निर्वाचन अधिकारियों के माध्यम से प्रशस्ति पत्र देने की योजना बनाई थी। बताया जाता है कि यह योजना सफल रही है और बड़ी संख्या में युवाआें को प्रशस्ति पत्र आबंटित किए गए हैं। इससे साफ है कि युवाआें ने चुनाव में नई सरकार को चुनने के लिए बड़ी भागीदारी निभाई है। किस जिला में, किस पोलिंग बृथ पर युवाओं की संख्या कितनी रही है इसे लेकर चुनाव विभाग जल्दी ही रिपोर्ट तैयार करेगा। कर्मचारियों को इस संबंध में निर्देश दिए गए हैं जो जल्द से जल्द मतदान के इस आंकड़े को सामने रखेंगे। हालांकि अभी मतदाता सूचियों को चिन्हित करने का काम शुरू कर दिया गया है इसलिए अगले कुछ दिनों में इसकी पूरी रिपोर्ट तैयार होगी। राज्य चुनाव विभाग लोकसभा चुनाव की किताब में इसे अलग से प्रकाशित करेगा, जिसमें सामने आएगा कि कहां पर कितने युवा थे और उन्होंने वोट किया या नहीं। प्रदेश में बनाए गए आदर्श मतदान केंद्रों की सूचियां भी अलग से देखी जाएंगी, जहां पर इन वोटरों को प्रशस्ति पत्र दिए गए हैं।
from Divya Himachal
No comments:
Post a Comment