Show your support

Friday, May 2, 2014

नींबू-बादाम को दिलाएंगे समर्थन मूल्य

NEWSलोगों की राय है कि आप अपने निवास केलटी को जाते संपर्क मार्ग को ही अभी तक पक्का नहीं करवा पाए हैं। ऐसे में आपसे क्या अपेक्षाएं की जा सकती हैं?


अनिरुद्घः लांगवुड-बरमू मार्ग को पक्का करने के लिए पिछले दो वर्षों से धनराशि आई है, मगर ठेकदारों द्वारा उक्त कार्य के प्रति ज्यादा रुचि न दिखाने से तीन बार टेंडर रद्द हुए हैं। मार्ग को पक्का करवाने के लिए औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। शीघ्र ही कार्य पूरा करने के लिए दोबारा से टेंडर किए जाएंगे।


बल्देयां से खटनोल मार्ग कहीं पक्का तो कहीं कच्चा है। जो क्षेत्र शिमला ग्रामीण में आता है, वह पक्का है। क्यां यह माना जाए कि हमारा नेतृत्व कमजोर है?


अनिरुद्घः बल्देयां से खटनोल मार्ग का जो हिस्सा कच्चा है, उसको पक्का करवाने के लिए टेंडर आबंटित हो गए हैं। इन दिनों उक्त मार्ग पर सोलिंग का कार्य प्रगति पर है। गर्मियों में मार्ग को पक्का कर दिया जाएगा।


कुसुम्पटी में नीबू, आडू और बदाम फल उगाए जाते हैं। इनके लिए सेब की तरह न्यूनतम समर्थन मूल्य आप क्यों नहीं दिला पाए?


अनिरुद्घः इन फलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य दिलाने को प्रयासरत हूं। इस प्रश्न को विधानसभा में उठाएंगे।


कुसुम्पटी क्षेत्र में आते गुम्मा से शिमला को पेयजल की सप्लाई होती है, मगर बरसात में उक्त –में गाद आ जाती है, जिससे पानी की सप्लाई बाधित रहती है। इसके समाधान के लिए आप क्या करेंगे?


अनिरुद्घः गुम्मा पेयजल —को गाद से बचाने और सप्लाई को सुचारू रखने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए वहां फिल्टर टैंक बनाए जाना प्रस्तावित हैं, ताकि गाद आने के दौरान पूरा पानी दूषित न हो।


कुसुम्पटी क्षेत्र के लिए तीन ड्रीम प्रोजेक्ट बताएं?


अनिरुद्घः कुसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र में एक स्पोर्ट्स यूनिर्वर्सिटी, चम्याणा में कन्या महाविद्यालय और अस्पताल का निर्माण करवाना चाहते हैं।






from Divya Himachal

No comments:

Post a Comment