Show your support

Friday, May 2, 2014

हमीरपुर में पांडव-कौरवों की लड़ाई


NEWSबिलासपुर, सोलन – मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि 16वीं लोकसभा के लिए हिमाचल में सात मई को होने जा रहा चुनाव एक महाभारत है। विशेषकर हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में पांडव व कौरवों की लड़ाई है। पांडव हम और कौरव भाजपा वाले हैं। राहुल गांधी की रैली में वीरभद्र सिंह ने तल्ख अंदाज में कहा कि भगवान भी सच्चाई के रास्ते पर चलने वालों का साथ देता है। पांडव-कौरवों के बीच हो रही लड़ाई में आखिरकार जीत पांडवों की ही होगी। भाजपा ने प्रदेश में लूट खसोट की सरकार चलाई और गरीबों की जमीनों को बाहरी राज्यों के नामी व्यक्तियों को कौडि़यों के भाव बेच डाला। भाजपा का शासन नहीं, बल्कि कुशासन बन गया था। जाति-धर्म के नाम पर जनता को बांटने का काम भाजपा करती रही। मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपीए सरकार ने दस साल के कार्यकाल में देश में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। सूचना का अधिकार हो या फिर मनरेगा हर वर्ग को फायदा पहुंचा है।







from Divya Himachal

No comments:

Post a Comment