हमीरपुर, धर्मशाला — कार्टून विज्ञापन पर शुरू हुई जंग के बीच एचपीसीए ने टीम इंडिया के कप्तान एमएस धोनी तथा बालीवुड स्टार प्रीटि जिंटा को दिखाए जाने पर प्रदेश कांग्रेस को कटघरे में खड़ा कर दिया है। सोमवार को होटल हमीर में एचपीसीए प्रवक्ता संजय शर्मा ने इस विवादित कार्टून विज्ञापन पर कांग्रेस के खिलाफ जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रीटि जिंटा हिमाचल की बेटी है और उनकी उपलब्धियों पर प्रदेश के बच्चे-बच्चे को नाज है। प्रदेश की इस महान बेटी को आपत्तिजनक कार्टून में दिखाकर कांग्रेस ने प्रदेश का सिर शर्म से झुका दिया है। संजय शर्मा ने कहा कि एमएस धोनी भारतीय टीम के कप्तान हैं। संजय शर्मा ने कहा कि अनुराग ठाकुर का फिल्मी कनेक्शन बताने वाले सीएम वीरभद्र सिंह का बेटा हमीरपुर में अमिषा पटेल की गलबहियां बन रहा था। युकां अध्यक्ष विक्रमादित्य पैसे खर्च कर अमिषा पटेल को रोड शो के लिए हमीरपुर बुला रहे हैं।
from Divya Himachal
No comments:
Post a Comment